Harda news: लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, जिले को दी बड़ी सौगात

हरदा जिले के रहटगांव में आयोजित ‘‘लाड़ली बहना हितग्राही सम्मेलन’’ में हिस्सा लेने सीएम शिवराज सिंह चौहान आए, जहां उन्होंने जिले को विकास की सौगात भी दी है.

Harda

Recommended Video

    सीएम हाउस में शिवराज मामा ने लाडली बहनों से किया संवाद, किया कन्या पूजन

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान हरदा जिले के रहटगांव में आयोजित ''लाड़ली बहना हितग्राही सम्मेलन'' में हिस्सा लेने आए, उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश की गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना शुरू की गई है। इस योजना से मेरी सभी पात्र बहनें लाभान्वित होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह व जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भाई बहन का संबंध स्नेह, आत्मा और प्रेम का संबंध है। बहन-बेटियों का सम्मान और उनका कल्याण मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। मैं अक्सर यह गाना गुनगुनाता रहता हूँ ''फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है।'' उन्होंने कहा कि बहनों की खुशी मेरी खुशी है। बहनों की जिंदगी खुशहाल हो, यह मेरे मुख्यमंत्री बनने की सार्थकता है। मध्यप्रदेश में भाई-बहन का यह अटूट बंधन विकास भी करेगा और जनता का भविष्य भी बनाएगा।

    सीएम शिवराज ने दिया ये संदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पहले बेटे- बेटी में भेद किया जाता था। बेटे को वरदान और बेटी को बोझ माना जाता था। मैंने इस अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लिया और निरंतर इस दिशा में कार्य किया। मध्यप्रदेश में सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे बेटियों को लखपति बनाने का कार्य किया जाए। प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं। जिन बेटियों को मैंने गोद में खिलाया था, आज वे बड़े-बड़े कार्य कर रही हैं। गरीब बेटियों की केवल पढ़ाई-लिखाई की नहीं बल्कि उनके विवाह की जिम्मेवारी भी सरकार उठाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में उनका विवाह कराया जाता है।

    योजना बहनों को आत्म-निर्भर बनाएगी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पुलिस की भर्ती में उन्हें 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। बहन, बेटियों के नाम से अचल संपत्ति खरीदने पर उनसे सिर्फ 1 प्रतिशत स्टांप शुल्क लिया जाता है। अब बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना चालू की गई है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ उन सब बहनों को मिलेगा, जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच है, परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से कम है, 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं है और 4 पहिया वाहन नहीं है। योजना में 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जा रहे हैं। मई माह में आवेदनों का परीक्षण कर पात्र बहनों के खाते में 10 जून से राशि आने लगेगी। यह योजना बहनों को आत्म-निर्भर बनाएगी।

    ये भी पढ़े- Indore news: लाड़ली बहना योजना में इंदौर मारेगा बाजी, अब तक लाखों महिलाओं ने भरे फॉर्म

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+