Indore में महिलाओं के लिए लगने जा रहा रोजगार मेला, मिलेंगी बंपर नौकरियां
इंदौर में रोजगार को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए विशेष कैंपस (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रोजगार को लेकर अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए विशेष कैंपस (रोजगार) ड्राइव का आयोजन शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में 26 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में प्रतिभा स्वराज प्रायवेट लिमिटेड उज्जैन, केवल मध्यप्रदेश की बेरोजगार महिला उम्मीदवारों का प्लेसमेंट (रोजगार) के लिए चयन करेगी। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया है कि, इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में आई.टी.आई ट्रेड (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) से उत्तीर्ण आवेदिका जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है, वे भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के लिये कुल 70 पद उपलब्ध हैं। प्रतिमाह वेतन 15 हजार 536 रूपये CTC दिया जाएगा।
329 आवेदकों को मिला रोजगार
इंदौर जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 472 आवेदक या आवेदिका का पंजीयन हुआ एवं 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 329 युवक या युवतियों का प्रारंभिक रूप से सेल्स एग्जीक्यूटिव,ऑपरेटर, पीकर, मार्केटिंग, सुरक्षा गार्ड, टीम लीडर, टेलीकॉलर ओर हेल्पर आदि पदों के लिए चयन किया गया। मेले में SD कन्सल्टेंट, B ABLE, पटेल मोटर्स आईसर, एरेना(पटेल)सुजुकी, शेफाली बिजनेस, चेकमेट सिकियोरिटी, रूप रंग स्टोर, जस्ट डायल, SNT रिमोट, श्याम ऑटोमोटिव, मेन पावर सर्विसेज तथा रेड्डी फाउंडेशन ने भाग लिया।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़े- Indore news: सांसद ने CM को लिखा पत्र, इकोनामिक कॉरिडोर पर एरो सिटी बनाने का सुझाव











Click it and Unblock the Notifications