Indore news: सांसद ने CM को लिखा पत्र, इकोनामिक कॉरिडोर पर एरो सिटी बनाने का सुझाव

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट से पीथमपुर के बीच बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एरोसिटी बनाने का सुझाव दिया है.

indore

Recommended Video

      इंदौर: भारत दर्शन यात्रा का शहर में आगमन,संयोजक ने स्वच्छता की जमकर की तारीफ

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को एरो सिटी की सौगात मिल सकती है, जहां इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, इंदौर एयरपोर्ट से पीथमपुर के बीच बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एरोसिटी बनाई जानी चाहिए। वहीं यदी इंदौर को एरो सिटी की सौगात मिलती है तो यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे साथ ही शहर का विकास भी तेजी से होगा। सांसद शंकर लालवानी लगातार इंदौर शहर के विकास को लेकर प्रयासरत रहते हैं, जहां अब वे एरो सिटी बनाने को लेकर प्रयास में जुटे हैं.

      एरोसिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

      इंदौर के विकास को लेकर सांसद शंकर लालवानी लगातार सक्रियता के साथ काम करते नजर आ रहे हैं, यही कारण है की शहर का विकास भी अब रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. दरअसल, देश-दुनिया में बड़े एयरपोर्ट के पास एक ही जगह पर कई होटल, कॉन्फ्रेंस सेंटर आदि बनाए जाते हैं ताकि कारोबार की दृष्टि से आने वाले लोगों को शहर में जाने की जरूरत ना पड़े और उनके रुकने एवं व्यवसाय संबंधी काम एयरपोर्ट के आसपास से ही कर सकें, और इसे ही सामान्य तौर पर एरोसिटी कहा जाता है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, एरोसिटी के होने से शहर में कमर्शियल गतिविधियां भी तेज़ी से बढ़ती है और लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। इंदौर बेहद तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और एरोसिटी बनने से यहां विकास की गति तेज होगी। अतः इंदौर एयरपोर्ट के पास एरोसिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

      शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होता है

      गौरतलब है की सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बढ़ते हुए इंदौर का जिक्र किया है, साथ ही सांसद शंकर लालवानी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली, बैंगलोर जैसे बड़े मेट्रोपोलिटन शहरों में व्यापार-व्यवसाय के लिए पहुंचने वाले लोग एरोसिटी में ही रुकते हैं, वहीं पर उनकी बिज़नेस मीटिंग, कॉन्फ्रेंस आदि होती है, जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होता है और एयरपोर्ट के पास होने से यात्रियों का भी समय बचता है। बहरहाल, यदी शहर को एरो सिटी की सौगात मिलती है, तो इससे इंदौर नए आयाम स्थापति करेगा।

      ये भी पढ़े- Indore news: एयरपोर्ट जैसा बनेगा रेलवे स्टेशन, इस दिन PM MODI वर्चुअली रखेंगे आधारशिला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+