'51 नहीं, 61 लाख पौधे लगा सकते हैं...', वृक्षारोपण अभियान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आगाज हो चुका है, जहां पितृरेश्वर हनुमान धाम पर साधु-संतों की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया है।

वहीं अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी देने के साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से खास अपील की है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 51 लाख का लक्ष्य सभी को ब़ड़ा लग रहा था, पर इंदौर के लोगों की सक्रियता और प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण, नगर-निगम महापौर और उनकी पूरी टीम के कारण, अब ये लक्ष्य बहुत छोटा हो गया है, अब ऐसा लगता है 51 लाख नहीं, 61 लाख भी कर सकते हैं, क्योंकी अब हमारे गड्ढे करने की क्षमता बढ़ गई है। सवा लाख गड्ढे रोज कर सकते हैं। इसी के साथ विजयवर्गीय ने बताया कि, हमने लगभग 60 लाख से ज्यादा वृक्ष मंगवा लिए हैं।

इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।

ये भी पढ़े- 'कम लगती है अपनी उम्र...' युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+