'कम लगती है अपनी उम्र...' युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में वृहद बैठक का आयोजन किया गया। इंदौर के गुरुनानक हॉल में आयोजित बैठक में कैलाश विजयवर्गीय ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शहर में लगाए जाने वाले 51 लाख पेड़ों को लेकर संबोधित किया।
उन्होंने कहा की, युवाओं के उत्साह को देखकर मुझे अपनी उम्र कम लगने लगती है। विजयवर्गीय ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इक्कावन हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने कहा की, पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं को सक्रियता से भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा की, आज के युवाओं को अपने कल को लेकर चिंता करना होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, शहर की हरियाली को लेकर प्रत्येक युवा को जिम्मेदारी लेनी होगी। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में वृहद बैठक का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़े- Indore News: सुमित्रा महाजन ने महापौर को लिखा पत्र, वृक्षारोपण अभियान के लिए लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications