Indore : कार की छत पर बैठकर नशेड़ियों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने दी ऐसी सजा
इंदौर में लगातार नशेड़ियों के द्वारा उत्पात मचाने के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर शहर के विजय नगर इलाके से नशेड़ियों के उत्पात मचाने का मामला सामने आया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार नशेड़ियों के द्वारा उत्पात मचाने के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर शहर के विजय नगर इलाके से नशेड़ियों के उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। दरअसल, इंदौर की विजयनगर पुलिस ने नशे में चूर रईसजादों को देर रात सड़क पर हंगामा करते हुए पकड़ा। नशे में मदहोश पकड़े गए सभी पांचों युवक आईटी कंपनी, और बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं मदहोश पांचों बैंक मैनेजर को विजय नगर थाना प्रभारी ने एक किलो मीटर पीछा कर पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरसअल, नाईट कल्चर को लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में शराब खोरी और गुंडा गर्दी करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं देर रात पेट्रोलिंग पर निकले थाना प्रभारी और उनकी टीम ने विजयनगर क्षेत्र में 1 किलोमीटर पीछा कर 5 युवकों को कार की छत पर बैठ कर शराब खोरी करते हुए पकड़ा। पकड़े गए पांचों रईसजादे आईटी कंपनी के मैनेजर और बैंक मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं पुलिस ने पांचों रईसजादों सहित कार को जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है।
लगातार सामने आ रहे है मामले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं, जहां देर रात तक शहर के कुछ इलाके चालू रहने के कारण यहां नशेड़ी द्वारा आए दिन हंगामा, और मारपीट जैसे घटनाक्रम निकलकर सामने आते हैं। पिछले दिनों भी कुछ इसी तरह के घटनाक्रम शहर से निकलकर सामने आए थे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जहां लड़कियों के बीच मारपीट और पब के बाहर नशे में धुत युवाओं के बीच मारपीट जैसे मामले निकलकर सामने आते हैं। वहीं अब लगातार सामने आ रहे मारपीट के मामलों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore में मिली टीम इंडिया को पहली हार, क्रिकेट में चमके शहर के ये सितारे












Click it and Unblock the Notifications