Indore news: ओवरटेक करने की बात पर विवाद, बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़ताल मच गया, जब गाड़ी से कट लगने के मामूली विवाद में बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना देर रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने मामूली विवाद में युवक को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक चंदन नगर में ओवरटेक करते समय एक्टिवा सवार दो बदमाशों से युवक का विवाद हो गया था, जहां युवक ने बदमाशों को समझाना चाहा तो बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी कर में सवार होकर अपने दोस्तों से मिलने गया था, जहां लौटते समय चंदन नगर में ओवरटेक करते वक्त युवक का बदमाशों से विवाद हो गया। युवक ने बदमाशों को समझने की कोशिश की लेकिन बदमाश युवक से विवाद करने लगे, देखते ही देखते बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। वहीं बदमाश चाकुओं से वार कर भाग निकले। कुछ लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 महीने पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक मृतक की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, भाई, भाभी और माता-पिता हैं। इधर, देर रात पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले भी कनाडिया बाईपास पर इसी तरह का घटनाक्रम गठित हुआ था, जब ओवरटेक की बात पर बदमाशों ने एक युवक पर हमला बोल दिया था, जिसमें युवक की मौत हो गई थी। वहीं अब एक बार फिर इसी तरह का घटनाक्रम चंदन नगर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है, जहां ओवरटेक करने की बात पर बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। उधर, घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल व्याप्त है।
ये भी पढ़े- Live Video: कुंड में नहाने गए 3 युवक गहराई में डूबने लगे, कैमरे में कैद हुई मौत












Click it and Unblock the Notifications