Live Video: कुंड में नहाने गए 3 युवक गहराई में डूबने लगे, कैमरे में कैद हुई मौत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास देवास में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां स्थित पर्यटन स्थल भैरव कुंड में तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। यह सभी दोस्त 15 अगस्त की छुट्टी के दौरान भैरव कुंड एक मनाने आए थे, जहां नहाने के दौरान यह सभी गहरे पानी में चले गए, जहां बैलेंस बिगड़ने के चलते यह कुंड में समा गए।

इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक बीच गहराई में डूबते नजर आ रहे हैं, जहां इन युवकों को बचाने एक अन्य युवक भी पहुंचता है, जो बैलेंस बिगड़ने के चलते डूबने लगता है। इस तरह यह तीनों युवक बीच कुंड में डूबते नजर आ रहे हैं, जहां यह सभी लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, भैरव कुंड में लगभग 14 से 15 दोस्तों का दल पिकनिक मनाने आया था, जहां इनमें से कुछ लोग कुंड में नहाते-नहाते बीच गहराई में जा पहुंचे थे, बीच गहराई में जाते ही इन लोगों का बैलेंस बिगड़ गया, जहां कुछ लोग तो बाहर आ गए, लेकिन तीन युवक कुंड में समा गए। वहीं जैसे ही यह युवक कुंड में समाए, वैसे ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां लोग इन्हें बचाने के लिए चीख-पुकार करने लगे। कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, लेकिन कोई भी इन लोगों को बचाने के लिए कुंड में नहीं पहुंचा। देखते ही देखते यह तीनों युवक कुंड में समा गए। वहीं कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू दल की मदद से युवकों की तलाश शुरू की, जहां देर रात तक युवकों के शव कुंड में नहीं मिल सके थे।

Recommended Video

    Live Video: कुंड में नहाने गए 3 युवक गहराई में डूबने लगे, कैमरे में कैद हुई मौत

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    भैरव कुंड में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक कुंड में नहाते-नहाते बैलेंस बिगड़ जाने के चलते डूबते नजर आ रहे हैं, तो वहीं घटनास्थल पर चीख पुकार होती है, जहां लोग युवकों का वीडियो बनाते हैं, लेकिन कोई भी इन युवकों को बचाने के लिए कुंड में नहीं जाता। देखते ही देखते हैं तीनों युवक कुंड में समा जाते हैं, और फिर मौके पर मौजूद लोग पुलिस को बुलाते हैं, जहां पुलिस रेस्क्यू दल की मदद से युवकों के शव की तलाश में जुटी है।

    ये भी पढ़े- Live Video: कार से स्टंट करना लड़कों को पड़ा भारी, देखते ही देखते चोरल डैम में समा गई गाड़ी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+