'CM और कलेक्टर की ऐसी तैसी कर दूंगा', भिखारी पकड़ने गई टीम को युवक ने दी धमकी
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों भिखारियों को पकड़ने का अभियान चलाया गया है, जहां इसके लिए टीम शहर के अलग-अलग चौक-चौराहा पर पहुंचकर भिखारियों को पकड़ रही है, और व्यवस्थित स्थान पर पहुंचने का काम कर रही है। लेकिन शहर में चल रहा अभियान कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा, जिसके चलते अब टीम को धमकी मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक भिखारी को पकड़ने पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं युवक टीम को धमकी भी दे रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री और कलेक्टर के लिए भी अपशब्द कहता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया, जहां टीम के सदस्यों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भिखारी को पकड़ने पहुंची टीम जब अपना काम कर रही थी, तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा, और टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी करने लगा, देखते ही देखते युवक ने टीम के सदस्यों को अपशब्द कहे तो वहीं मुख्यमंत्री और कलेक्टर के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
इंदौर जिले को बाल भिक्षा मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले के विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षा वृति रोकथाम अभियान चलाया जाएगा। जिले को बाल भिक्षा मुक्त बनाये जाने की कार्रवाई की जाने हेतु विभिन्न विभागों के 07 संयुक्त दलों का गठन किया गया है। उक्त गठित दल शहर के 40 विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति जिला इंदौर के समक्ष प्रस्तुत कर बालकों के पुर्नवास संबंधी कार्य करेंगे। बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा विभाग के माध्यम से पुनः शिक्षा से जोडा जायेगा।
ये भी पढ़े- Indore में लगे पोस्टर, 'पालतू तोता ढूंढकर लाओ, 5 हजार का इनाम पाओ'












Click it and Unblock the Notifications