Indore में लगे पोस्टर, 'पालतू तोता ढूंढकर लाओ, 5 हजार का इनाम पाओ'
आमतौर पर आपने किसी पशु या पक्षी के गुम हो जाने पर उसके मालिक द्वारा पेपर और समाचार पत्रों में दिए जाने वाले विज्ञापन के बारे में सुना होगा, और साथ ही साथ देखा भी होगा, लेकिन मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।
दरअसल, इंदौर में एक व्यक्ति का तोता गुम हो गया है, जहां अपने पालतू तोते को ढूंढने के लिए उक्त व्यक्ति ने चौराहों पर पोस्टर लगवा दिए हैं। इतना ही नहीं इन पोस्टर में तोता ढूंढने वाले को 5000 तक का इनाम देने की बात भी लिखी गई है। वहीं अब शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगे यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

इंदौर शहर के पलासिया क्षेत्र में लगा यह पोस्टर किसी मालिक की ओर से अपने पालतू तोते के गुम हो जाने को लेकर लगाया गया है, जहां इस पोस्ट में तोता ढूंढ कर लाने वाले को 5000 का इनाम देने की बात भी लिखी गई है। इसी के साथ इस पोस्ट में नीचे दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, जहां यदि किसी व्यक्ति को यह तोता मिलता है तो वह इन नंबरों पर तोता मलिक को सूचना दे सकता है, जिसके बाद तोता मलिक अपना तोता ले लेंगे, और आपको अपना इनाम सौंप देंगे। वहीं अब सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
इंदौर शहर में इससे पहले भी कुत्ता और तोता घूमने पर इस तरह के पोस्टर चौराहा पर लगाने और पेपर तथा न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के मामले सामने आ चुके हैं, जहां इससे पहले भी तोता और कुत्ता मालिकों ने लोगों से तोता और कुत्ते ढूंढ कर लाने पर इनाम देने की बात कही थी, जहां लोगों ने अपना यह वादा पूरा भी किया। वहीं अब एक बार फिर इंदौर शहर में इस तरह के पोस्टर तेजी से लग रहे हैं, जिसमें तोता ढूंढने वाले को 5000 तक का इनाम देने की बात लिखी गई है।
ये भी पढ़े- MP Weather: अलर्ट! इन जिलों में बदलेगा मौसम, जमकर होगी बारिश, ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications