Indore news: पुलिसकर्मी पर चाकू चलाने वालों को मिली सजा, पुलिस ने निकाली बदमाशों की अकड़
इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पुलिस चेकिंग के दौरान तीन बदमाश पुलिसकर्मी को चाकू मारकर भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने 3 बदमाशों में से 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जहां पुलिस ने इन बदमाशों का मेडिकल टेस्ट कराया। मेडिकल टेस्ट के दौरान बदमाश अकड़ में नजर आ रहे थे, जहां पुलिस ने इनकी अकड़ उतारने के लिए देर शाम उस इलाके में जुलूस निकाला, जहां इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था
पुलिसकर्मियों ने जुलूस निकाला तो बदमाशों की अकड़ उतरी हुई नजर आई, जहां बदमाश हाथ-पैर जोड़ते हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं बदमाश गिड़गिड़ाते हुए अपने किए की माफी मांगते भी नजर आ रहे थे। उधर, अब पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है, जहां और भी वारदातें सामने आने की संभावना है।

कुछ ऐसा था मामला
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल, यहां परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात दो पुलिसकर्मियों को कुछ युवकों को पर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी रोककर जांच करनी चाही, जहां गाड़ी पर सवार बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया था। वहीं हमला कर बदमाश भागने लगे तो दूसरे पुलिसकर्मी ने हिम्मत कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, तो वहीं एक बदमाश फरार हो गया था।
बदमाशों के मिले आपराधिक रिकॉर्ड
घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बदमाशों की जांच पड़ताल की तो सभी बदमाशों की आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं, जहां यह बदमाश सीहोर के आदतन अपराधी हैं। इंदौर में यह बदमाश अपने किसी परिचित से मिलने आए थे, जहां उन्होंने जाते वक्त इस वारदात को अंजाम दे दिया। उधर, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है, तो वहीं बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। घटना का शिकार हुए पुलिसकर्मी के हालात फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। चिकित्सक पुलिसकर्मी के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आई है, जहां पुलिसकर्मी का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े- Indore news: बच्चे को तीर्थस्थली लेकर पहुंचे पिता, कुछ ऐसी है खतना से घर वापसी तक की कहानी












Click it and Unblock the Notifications