Indore news: बच्चे को तीर्थस्थली लेकर पहुंचे पिता, कुछ ऐसी है खतना से घर वापसी तक की कहानी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया था, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बच्चे का धर्मांतरण करवा दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर बच्चे का खतना तक करवा दिया था। वहीं इसके बाद बच्चे के पिता ने पुलिस मामले की शिकायत की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, तो वहीं बच्चे को अब पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
पिता अपने बच्चे को अपने साथ लेकर अपने घर राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उन्होंने जैन तीर्थों में पहुंचकर अपने बच्चे को भगवान के दर्शन कराएं हैं। शुरू में बच्चा अपने पिता को गुस्से से देख रहा था, लेकिन कॉन्सलिंग के बाद धीरे-धीरे बच्चा पिता के नजदीक पहुंच गया, और अब बच्चा नार्मल नजर आ रहा है।

कुछ ऐसा था मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर इलियास नाम का आरोप इन दोनों को इंदौर ले आया, जहां आरोपी ने बच्चे का खतना करवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। आरोपी इलियास बार-बार बच्चे के पिता को वीडियो कॉल कर परेशान करता था, और बच्चे को छोड़ने के बदले में पैसों की डिमांड करता था। वहीं अब पीड़ित पिता ने राजस्थान से इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है, जहां पुलिस ने आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
सोशल मीडिया पर छाया मामला
राजस्थान के अनाज कारोबारी के बेटे के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था, जहां इंदौर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने धर्म परिवर्तन के इस मामले में बच्चे की मां को भी सह आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे की मां को जेल भेज दिया था। सोशल मीडिया पर इंदौर का यह घटनाक्रम जमकर ट्रेंड कर रहा है, जहां इस घटनाक्रम के बाद लोगों में गुस्सा भी व्याप्त है। उधर, लगातार लोग ट्वीट कर इस घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने कराया बच्चे का धर्म परिवर्तन, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications