Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन की गैंग, खुबसूरती का जाल बिछाकर दूल्हों को लूटा
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु धोखाधडी एवं फर्जी शादी कर परिवारों को फसाने वाली गिरोह के विरूध्द प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।
इसी कड़ी में कार्रवाई के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को वरिष्ठ कार्यालय से एक शिकायत आवेदन पत्र जांच हेतु प्राप्त हुआ जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना अपराध शाखा पर अपराध धारा 308(6)(7), 319(2), 318(4), 336(3), 340, 61(2) 3(5) BNS का पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियानों से पूछताछ करते आरोपियानों द्वारा बताया गया कि, वे सभी लूटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्य हैं जिसमें गिरोह के सदस्य आरोपिया वर्षा की शादी आरोपियो नें फर्जी दस्तावेज बनाकर एवं फर्जी परिवार बनकर दीपेश निवासी मुम्बई एवं लक्ष्मण निवासी राजस्थान के साथ फर्जी शादी कर उनसे रुपये एवं ज्वेलेरी ले ली गई।
इसी प्रकार वर्षा नें अपने पति संदीप से शादी कर उससे भी काफी रुपये एवं ज्वेलेरी धोखे से ले ली गई, आरोपियानों द्वारा कई जगह पर फर्जी शादी कर धोखाधडी की हैं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना हैं।
मध्य प्रदेश में इससे पहले भी लुटेरी दुल्हन गैंग के द्वारा की गई वारदात सामने आ चुकी है, जहां अब एक बार फिर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुटेरी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनों से लगातार लुटेरी गैंग के सदस्यों के द्वारा लूट करने के मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस लुटेरी गैंग के सदस्यों को तलाश करती थी। वहीं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़े- Indore News: घर का काम नहीं करती थी पत्नी, पति ने दी दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications