MP news: 2 साल तक शादीशुदा गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, जब शादी की बात आई तो मुकरा बॉयफ्रेंड
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने उसे पहले शादी का झांसा दिया, और फिर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। वहीं जब महिला ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने टालना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक महिला और आरोपी रिश्तेदार है, जहां इसी के चलते उनकी जान पहचान हुई थी। वह इसके बाद धीरे-धीरे आरोपी ने महिला से दोस्ती शुरू की, और बात प्यार तक पहुंच गई, जहां लगातार आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं इसके बाद जब महिला ने आरोपी से शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंच कर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ढाई साल तक रिलेशन में रहा आरोपी
पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उसके साथ लगभग ढाई साल तक रिलेशन में रहा, जिसके बाद पीड़िता ने जब-जब आरोपी से शादी की बात कही तो वह मुकर गया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लेगी, और फिर आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता के बयान ले लिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कठोरतम धाराएं आरोपी के खिलाफ लगाई हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिस ने कसा नशेड़ियों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा बदमाशों को हिरासत में लिया












Click it and Unblock the Notifications