Indore news: पुलिस ने कसा नशेड़ियों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा बदमाशों को हिरासत में लिया
इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया था, जहां शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में लगभग 25 परिवारों ने पलायन करने के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर चिपका दिए थे। यह परिवार क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी से परेशान थे, जिसके चलते यह लोग अपना घर बेचने के लिए तैयार हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार रात को नशा विरोधी मुहिम चलाते हुए 100 नशेड़ियों पर कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, विभिन्न थाना क्षेत्रों में रातभर कार्रवाई की गई। आगे भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

सीएम शिवराज ने दिए थे दिशा-निर्देश
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि, गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है।मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगामी समय में किस तरह से जनता की सुरक्षा के लिए खास प्लान तैयार किया जा सकता है, इसके भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।
नशे के खिलाफ अभियान की तैयारी
मध्यप्रदेश में इन दिन नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जहां इसी के अंतर्गत इंदौर में भी अब जल्द ही नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नशा करने वाले और नशा बेचने वाले दोनों ही तरह के लोगों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार की देर रात पुलिस-प्रशासन की ओर से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जहां अलग-अलग जगहों से नशा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने इन्हें नशा ना करने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बदमाशों को अल्टीमेटम, संभल जाएं नहीं तो संभाल दिए जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications