Indore news: घरेलू विवाद बना जानलेवा, Video बनाकर पति-पत्नी ने खाया जहर
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दंपति ने जहर खाकर जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें दोनों ने सुसाइड की वजह संपत्ति विवाद को बताया। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटनाक्रम द्वारकापुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले युवक और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया, जहां परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां पत्नी की मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर घायल है।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग एक ही घर में साथ रहते थे, लेकिन दोनों के घर ऊपर और नीचे थे। यह घर मृतक के पिता ने बनवाया था, जिसमें युवक का भाई पार्टीशन करना चाहता था, लेकिन युवक इस बात को लेकर राजी नहीं था, जिसकी शिकायत युवक ने जनसुनवाई में भी की थी। इसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते मामला सुलझ गया था, लेकिन मृतक की पत्नी ने जनसुनवाई में धमकी देते हुए न्याय नहीं मिलने पर जहर खा लेने की बात कही थी। इसके बाद अब पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर जहर खा लिया, और जान देने की कोशिश की, जिसमें पत्नी की मौत हो गई, तो वहीं पति गंभीर घायल है।
वायरल वीडियो में कही बात
युवक और उसकी पत्नी ने हो वीडियो बनाया है, उसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की वीडियो में युवक पूरा घटनाक्रम बयां कर रहा है, तो वहीं पत्नी पीछे बैठी हुई है। साथ ही युवक हाथों में जहर के पैकेट लेकर दिखा रहा है। वहीं युवक ने जनसुनवाई का पूरा मामला भी वायरल वीडियो में बताया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस परिजनों से बयान ले रही है। वहीं पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिस के पास पिस्टल लेकर पहुंचा पति, बोला- पत्नी को बनाया था टारगेट, गोली नहीं चली












Click it and Unblock the Notifications