Indore news: पुलिस के पास पिस्टल लेकर पहुंचा पति, बोला- पत्नी को बनाया था टारगेट, गोली नहीं चली
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां नगर निगम से जुड़े एक एनजीओ में काम करने वाला युवक विजयनगर थाना पहुंचा, और गोलियों से भरी हुई पिस्टल थाना प्रभारी की टेबल पर रख दी। युवक ने बताया कि, वह पत्नी को मारना चाहता था, लेकिन गोली नहीं चली।
युवक ने थाना प्रभारी को बताया कि, यह बंदूक उसने एक बदमाश से खरीदी थी, जिससे वह अपनी पत्नी को मारना चाहता था, लेकिन गोली नहीं चली, वहीं इसके बाद उसका विचार बदल गया, जहां उसने थाना प्रभारी से कहा कि, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, शहर के मालवीय नगर में रहने वाला एक युवक गोलियों से भरी हुई पिस्टल लेकर थाने पहुंचा था, जहां उसने थाना प्रभारी के समक्ष पिस्टल रखते हुए बताया कि, वह यह पिस्टल अपनी पत्नी को मारने के लिए लाया था, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद उसका विचार बदल गया, और अब वह खुद गिरफ्तार होना चाहता है। युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी आए दिन माता-पिता से विवाद करती थी, जहां कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी। इसलिए उसकी हत्या करने का विचार मन में आया, जिसके लिए उसने 14 हजार रुपए में पिस्टल और दो गोलियां खरीदी थी। पत्नी को गोली मारने से पहले उसने पिस्टल चला कर देखी थी, लेकिन जब पत्नी पर चलाई तो पिस्टल नहीं चली।
थाना प्रभारी ने की काउंसलिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक की काउंसलिंग की गई है। वहीं युवक ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अब पिस्टल देने वाले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस पिस्टल देने वाले को भी गिरफ्तार करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा होने के कारण एक एसआई को आरोपी के घर भेजा, और उसकी पत्नी की काउंसलिंग करवाई है। साथ ही आरोपी की पत्नी को सख्त लहजे में माता-पिता की देख रेख करने को कहा है।
ये भी पढ़े- MP news: पति ने दोस्त के साथ बनवाए पत्नी के संबंध, फिर सामने बैठकर बनाने लगा वीडियो












Click it and Unblock the Notifications