Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love jihad: पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, जबरदस्ती संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां अपोलो टावर में काम करने वाली युवती को अरबाज नाम के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, और फिर जबरदस्ती संबंध बनाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

indore

Recommended Video

    दमोह: जबरन हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने पर बवाल, स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां शहर के अपोलो टावर में काम करने वाली युवती को अरबाज नाम के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, और फिर जबरदस्ती संबंध बनाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने अरबाज की हरकतें भांपने के बाद उससे बातचीत बंद कर दी तो अरबाज ने लड़की पर दबाव बनाते हुए उसे धमकाया, और मारपीट की। साथ ही लड़की ने अरबाज पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

    कुछ ऐसा है मामला

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मामला साल 2019 का है, जब शहर के अपोलो टावर में सेल्सगर्ल का काम करने वाली युवती अरबाज नामक युवक के संपर्क में आई थी। इस दौरान अरबाज की युवती से जान पहचान हो गई, जहां धीरे-धीरे अरबाज ने युवती को प्रेम जाल में फंसाना शुरू कर दिया। अरबाज ने युवती को गलत नाम बताया था, जहां अरबाज ने गलत नाम बता कर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। उधर, अरबाज अपने माता-पिता से पीड़िता को मिलाने के लिए घर ले गया, जहां उसने घर ले जाकर युवती के साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं जब युवती ने इसका विरोध किया तो अरबाज ने उसके साथ मारपीट की और उसे धर्म परिवर्तन की धमकी दी है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

    पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें इससे पहले भी इंदौर शहर में लव जिहाद के अलग-अलग मामले सामने आ चुके हैं, जहां धर्म विशेष के युवकों ने नाम बदलकर युवतियों को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया, और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। वहीं एक बार फिर कुछ इस तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जहां अपोलो टॉवर में काम करने वाली लड़की को अरबाज नाम के लड़के ने प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

    ये भी पढ़े- Khandwa news: दुष्कर्म के बाद दबंग की धमकी से सहमी छात्रा, मां-बाप की जान बचाने के लिए गलत कदम उठाया

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+