Indore News: प्रेमिका को लगाया मुर्दे के खून से भरा इंजेक्शन, साउथ की फिल्म देख साजिश रची

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसे खून से भरा इंजेक्शन लगा दिया था। इस घटनाक्रम के बाद जब पुलिस ने आरोप युवक को विरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने भिखारी के खून से भरा इंजेक्शन प्रेमिका को लगाने की बात कही थी। वहीं जब पुलिस भिखारी के पास पहुंची तो भिखारी ने इस तरह की बात से इनकार कर दिया।

भिखारी के इनकार करने के बाद पुलिस ने एक बार फिर सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि, उसने मुर्दे के खून का इंजेक्शन अपनी प्रेमिका को लगाया था, जहां आरोपी ने टीबी हॉस्पिटल में मृत व्यक्ति का खून एक महिला की मदद से इंजेक्शन में लिया, और फिर उसे कुछ महीनो तक फ्रिज में रखने के बाद प्रेमिका को लगा दिया।

Indore

इधर, अब घटनाक्रम में अलग-अलग तरह की बात सामने आने के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाकर पूरे मामले की जांच कर रही है, जहां पुलिस को संदेह है कि, इस मामले में और भी कई लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस आरोपी से भी सखती से पूछताछ कर रही है, ताकि जल्द से जल्द मामले का खुलासा हो सके। इधर, जिस युवती को मृत व्यक्ति के खून से भरा इंजेक्शन लगाया गया है, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कुछ ऐसा था मामला

इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकालकर सामने आया था, जहां एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी, जहां युवक ने इसके लिए टॉलीवुड फिल्म देखकर खास प्लान तैयार किया था। गनीमत रही की, भीड़भाड़ वाले इलाके में आरोपी के द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के चलते लोगों की मदद से युवती की जान बच गई थी।

इधर, घटनाक्रम के बाद युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं आरोपी ने बताया कि, वह युवती से एक तरफा प्रेम करता था, जिसके चलते उसने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़े- Kota किडनैपिंग में चौंकाने वाला खुलासा, दोस्तों के साथ विदेश जाने के लिए लड़की ने रची साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+