Kota किडनैपिंग में चौंकाने वाला खुलासा, दोस्तों के साथ विदेश जाने के लिए लड़की ने रची साजिश

राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाली लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था, जहां लड़की के पिता के मोबाइल पर लड़की के फोटो आने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार लड़की की तलाश में जुटा हुआ था। वहीं लगातार पुलिस के द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई के बाद लड़की के दोस्तों का पता चल गया है, जहां दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

हाल ही में लड़की का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें लड़की दो लड़कों के साथ दिखाई दे रही है। फिलहाल, लड़की कहां है, इसका पता नहीं लग सका है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह साफ किया है की, लड़की का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि लड़की के दोस्तों ने यह पूरी साजिश रची है।

Kota

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अब तक जो तकनीकी साक्ष मिले हैं, जो सूचना संकलन की गई है, जो विभिन्न जगहों पर पूछताछ की गई है, जिसके लिए अलग-अलग जगह पर टीम भेजी गई है, जिसमें जयपुर, इंदौर वहां पर भी हमारी टीम मौजूद है। अभी तक हमने जो अनुसंधान किया है, जिसमें हमें यही अपडेट मिली है, अभी तक जिसमें हमें यह साक्ष मिले हैं, यह सामने आता है की, बच्ची के साथ कोई भी अपराध नहीं हुआ है। किसी तरह का अपहरण नहीं हुआ है, जो यह घटना है, यह एक तरह से अभी तक हमारे सामने जितने भी साक्ष हैं, उससे झूठी प्रतीत होती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक जो बात सामने आई है, जो बच्ची है, उसके साथ जो दो दोस्त हैं, उनमें से एक इंदौर में मिल गए हैं, और उन्होंने अभी तक जो घटनाक्रम बताया है। वह यही बताया है कि, बच्चों के साथ जो मित्र है, वह दोनों विदेश में जाना चाह रहे थे, उन्हें यहां लग रहा था कि, वह पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसी के चलते उन्होंने यह पैसे माता-पिता से मांगे थे।

ये भी पढ़े- MP News: रिश्वत लेते ही रंगेहाथ पकड़ाई जनपद सदस्य, फूट-फूटकर रोते हुए बताया कड़वा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+