Love affair: बॉयफ्रेंड से परेशान होकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने दी जान, पति ने दिखाया पूरा वीडियो
इंदौर से महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां महिला का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था, बार-बार महिला अपने पति को छोड़ युवक के पास जा रही थी.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादीशुदा महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां महिला का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था, बार-बार महिला अपने पति को छोड़ युवक के पास जा रही थी, लेकिन युवक महिला को अपने साथ रखने से इंकार करने लगा था। संभवतः इसी से महिला परेशान बताई जा रही थी। वहीं अब महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला के पति ने सबूत के आधार पर पुलिस को एक वीडियो भी दिया है, जो महिला के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
महिला के पति ने पुलिस को बताया की, कुछ दिन पूर्व पत्नी का बॉयफ्रेंड उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था, जहां कुछ दिन साथ रखने के बाद बॉयफ्रेंड ने पत्नी को छोड़ दिया, वहीं इसके बाद कई बार महिला अपने पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ रहने गई लेकिन बॉयफ्रेंड ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद महिला परेशान रहने लगी, महिला ने अपनी परेशानी का जिक्र अपने पति से भी किया था। वहीं एक दिन महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से पहले उसके पति ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और इसके साथियों पर आरोप लगाए हैं।
आरोपी करते थे प्रताड़ित
महिला के पति ने आरोप लगाया की महिला का बॉयफ्रेंड अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को प्रताड़ित करता था, जहां वो कुछ समय महिला को अपने साथ रखने के बाद उसे छोड़ देता था। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी, लेकिन बॉयफ्रेंड इसके लिए तैयार नहीं था, आए दिन दोनों के बीच विवाद होने की बात भी निकलकर सामने आई है। वहीं अब पुलिस ने पति के लगाए आरोपों और बयान को आधार मानते हुए महिला के बॉयफ्रेंड और साथियों पर आत्महत्या के उकसाने समेत तमाम अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़े- Love marriage के बाद सुहागरात से पहले ही छोड़ गई दुल्हनिया, नाराज दूल्हे ने उठाया गलत कदम












Click it and Unblock the Notifications