Love marriage के बाद सुहागरात से पहले ही छोड़ गई दुल्हनिया, नाराज दूल्हे ने उठाया गलत कदम
इंदौर से दूल्हा और दुल्हन के बीच लव मैरिज के बाद विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें विवाद के बाद दूल्हे नहीं फांसी लगाकर जान दे दी।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें विवाद के बाद दूल्हे नहीं फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने अपनी मौसेरी बहन से लंबे अफेयर के बाद शादी कर ली थी, जिसके बाद 18 मई को हुई शादी के महज 1 घंटे में ही दुल्हन अपने माता-पिता के साथ चली गई, और लगभग 10 दिनों के बाद इंदौर आकर दूल्हे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, जिससे नाराज होकर दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार मारुति नगर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दी है, जहां युवक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि मौत से पहले उसने सभी को एक वीडियो बनाकर भेजा था, लेकिन सभी रिश्तेदार किसी समारोह में होने के चलते मैसेज नहीं देख पाए। वहीं बाद में जब दूल्हे की मामी ने मैसेज को देखा तो उन्होंने सभी को यह मैसेज बताया, जिसके बाद सभी घर पहुंचे जहां युवक दम तोड़ चुका था। बताया जाता है कि युवक और युवती 16 मई को घर से भाग खड़े हुए थे, जहां 18 मई को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। वहीं इसके बाद युवती के माता-पिता ने उसे समझाया जिसके बाद युवती माता-पिता के साथ वापस चली गई।
युवती को भी भेजा था वीडियो
जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने फांसी लगाने से पहले अपना वीडियो बनाया था, जिसे उसने जिस युवती से शादी हुई थी उसे भी भेजा था। दूल्हे की ओर से बनाए गए वीडियो में उसने कहा कि, मैं अपने होश में कह रहा हूं, मेरा उससे अफेयर रहा हम स्टेशन पर मिले और भाग गए। 2 दिन साथ में रहे फिर शादी कर ली, वह मेरे साथ रहना चाहती है पर उसके घरवाले नहीं चाहते, मैं उसके बिना नहीं रह सकता। उधर, घटनाक्रम की जांच में जुटी पुलिस ने परिजनों और युवती से बयान लिए हैं। वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े- Indore news: करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाइसेंसी रिवॉल्वर












Click it and Unblock the Notifications