Mahakal दरबार में मना धनतेरस का त्योहार, भगवान धनवंतरी का हुआ पूजन-अर्चन
उज्जैन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा आरोग्य एवं सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना हेतु मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सपत्नीक पूजन में सम्मिलित हुए व भगवान श्री महाकालेश्वर जी का पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान पूजन में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी सम्मिलिमत हुए। मान्यता है की उज्जैन में सबसे पहले कोई भी त्योहार भगवान महाकाल के मंदिर में ही मनाया जाता है. यही कारण है की धनतेरस का त्योहार सबसे पहले भगवान महाकाल के मंदिर में ही मनाया गया है. इस दौरान तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

धनवंतरी पूजन संपन्न हुआ
कार्तिक मास में धनतेरस पर्व पर भगवान श्री धन्वंतरी के जन्म दिवस के अवसर पर पूजन किया जाता है। इसे धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। दीवाली के पहले धनतेरस के दिन भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। इसी दिन सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए विधिवत पूजन-अर्चन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी, और सबका मंगलमय एवं सुखमय जीवन की भगवान महाकाल एवं भगवान धन्वंतरी से कामना की।
मंदिर के चिकित्सालय में धन्वंतरी पूजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर के फेसिलिटी सेन्टर स्थित चिकित्सालय में भगवान श्री धन्वंतरी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन दोपहर 1.00 बजे महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर की चिकित्सा इकाई के द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान सिविल भी लगाया गया जिसके में मंदिर के चिकित्सा स्टाफ एवं अन्य लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया, और संपूर्ण विश्व के स्वास्थ्य के लिए कामना की गई।
ये भी पढ़े- Dhanteras 2023: धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, दिवाली के लिए सजे बाजार












Click it and Unblock the Notifications