Dhanteras 2023: धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, दिवाली के लिए सजे बाजार
Diwali 2023 का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां बाजारों में भी लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है तो वहीं दीपावली से 2 दिन पहले यानी धनतेरस पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है।
यही कारण है कि, इंदौर के प्रमुख बाजार जिनमें सराफा, बर्तन बाजार, राजवाड़ा और खजूरी बाजार सजधज कर तैयार नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने धनतेरस पर्व की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी, जहां अब यह तैयारियां सजावट के रूप में नजर आ रहे हैं। उधर, धनतेरस पर व्यापारियों को व्यापार की उम्मीद है।

अच्छे खासे व्यापार की उम्मीद
व्यापारियों की मानें तो धनतेरस का पर्व हर साल अच्छा खासा व्यापार देकर जाता है। यही कारण है कि, अबकी बार भी व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना है। धनतेरस पर प्रमुख तौर से बर्तन और सोना चांदी के आभूषण खरीदने का महत्व है। यही कारण है कि, लोग इन दिनों सराफा और बर्तन बाजार पहुंचकर खरीददारी करते नजर आते हैं। वहीं अब दोनों ही बाजार सज धज कर ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां व्यापारियों ने अलग-अलग स्कीम और ऑफिस भी निकाले हैं।
ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक सेक्टर तैयार
दीपावली महापर्व से पहले यदि बाजार पर एक नजर डालें तो अबकी बार प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जहां कोरोना काल के दो साल बाद अबकी बार लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, ऑटोमोबाइल सेक्टर में पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसके चलते अब व्यापार में तेजी आने की संभावना है, तो वहीं उधर पुष्य नक्षत्र से शुरू हुए दीपावली पर्व पर ज्वेलरी खरीदने को लेकर भी लोगों में उत्साह है। यही कारण है कि, ज्वेलरी व्यापार में भी अबकी बार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
अन्य सेक्टर में भी दिखेगी चहल-पहल
ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के अलावा यदि बात की जाए तो इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के व्यापार में भी अब की बार अच्छी खासी तेजी आने की संभावना है। यही कारण है कि, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों ने भी दीपावली पर्व को लेकर अच्छी खासी तैयारियां की हुई हैं। यदि बात की जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में त्योहारों पर व्यापार की अच्छी संभावनाएं होती हैं। यही कारण है कि, त्योहारों पर शहर में चहल-पहल नजर आती है। उधर, अब दिवाली का पर्व नजदीक है, जहां इसी के चलते अबकी बार अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- हार का डर, इसलिए EVM पर आरोप लगा रहे...कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications