Indore में यात्रा से मिली विकास को रफ्तार, अब तक करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

इंदौर में विकास यात्रा के दौरान तीन दिनों में 57 करोड़ 22 लाख रूपए के विभिन्न 145 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया और 85 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से निर्मित 279 विकास कार्यों का लोकार्पण भी हुआ।

indore

Recommended Video

      इंदौर: खेलो इंडिया यूथ गेम में खिलाड़ियों में दिखा उत्साह,देशभर से आए खिलाड़ी

      इंदौर जिले में विकास यात्राएं अनवरत जारी है, जहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्राएं निकाली जा रही है। इन यात्राओं के दौरान जहां एक ओर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की सौगातें भी दी जा रही हैं। विकास यात्रा के दौरान तीन दिनों में 57 करोड़ 22 लाख रूपए के विभिन्न 145 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया और 85 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से निर्मित 279 विकास कार्यों का लोकार्पण भी हुआ। यात्राओं के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 585 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 497 आवेदन स्वीकृत किये गये। शेष आवेदनों में निराकरण की समय-सीमा तय की गयी। जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों के 599 गांवों तथा इंदौर नगर निगम सहित सभी आठों नगर परिषदों के कुल 205 वार्डों में यह यात्रा पहुंचेगी। यात्रा का समापन 25 फरवरी को होगा।

      कुछ तरह मिली सौगात

      विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 4 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 11 करोड़ 10 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-01 में 81 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 20 करोड़ 72 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-02 में एक करोड़ लाख 48 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और एक करोड़ 50 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-03 में एक करोड़ 86 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 5 करोड़ 68 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-04 में एक करोड़ 93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-05 में एक करोड़ 9 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 33 लाख के कार्यों का लोकार्पण हुआ।

      महू समेत अन्य विधानसभा को मिली ये सौगात

      विधानसभा क्षेत्र महू में 37 करोड़ 37 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 26 करोड़ 90 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र इंदौर राऊ में दो करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 83 लाख के कार्यों का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 5 करोड़ 59 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 12 करोड़ 63 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले में विकास यात्राएं अनवरत जारी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्राएं निकाली जा रही है। इन यात्राओं के दौरान जहां एक ओर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की सौगातें भी दी जा रही हैं।

      ये भी पढ़े- Indore रचने जा रहा नया कीर्तिमान, इस दिन से ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू निवेश के लिए खुलेगा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+