Indore रचने जा रहा नया कीर्तिमान, इस दिन से ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू निवेश के लिए खुलेगा
इंदौर लगातार नए - नए नवाचार करते नजर आ रहा है, जहां अब इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जो ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू जारी कर रहा है।

Recommended Video

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर लगातार नए - नए नवाचार करते नजर आ रहा है, जहां अब इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जो ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू जारी कर रहा है। वहीं इसे लेकर नगर निगम इंदौर ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड रूम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर ग्रीन बॉन्ड की आगामी रणनीति पर चर्चा की थी। वहीं अब मुंबई से इंदौर आए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है, जिसमें कलेक्टर इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था
मूल्यांकित सूचीबद्ध कर योग्य, सुरक्षित, भुनाने योग्य, गैर- परिवर्तनीय ग्रीन म्युनिसिपल बांड जिसमें प्रत्येक का अंकित मूल्य 1000 रुपये है, (जिसमें 4 (चार) अलग-अलग हस्तांतरणीय और भुनाने योग्य प्रमुख भाग ("एसटीआरपीपी) अर्थात् 250 रूपए अंकित मूल्य का एक एसटीआरपीपी ए 250 रूपए अंकित मूल्य का एक एसटीआरपीपी बी 250 रूपए अंकित मूल्य का एक एसटीआरपीपी सी और 250 रूपए अंकित मूल्य का एक एसटीआरपीपी डी] शामिल है, के सार्वजनिक निर्गम के लिए मध्यप्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1956 के तहत वर्ष 1956 में स्थापित इंदौर नगर निगम (आईएमसी" या "निगम") ने प्रस्ताव दस्तावेज दायर किया है। यह निर्गम 10 फरवरी, 2023 को खुलेगा और 14 फरवरी, 2023 को बंद होगा। यही ग्रीन बॉन्ड निर्गम प्रतिवर्ष 8.25 प्रतिशत की कूपन दर की पेशकश करता है, जो अर्धवार्षिक देय है और प्रभावी प्रतिफल प्रतिवर्ष 8.42 प्रतिशत है। इस एनसीडी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ("स्टॉक एक्सचेंज') में रूप में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है, और एनएसई निर्गम के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। इन ग्रीन बॉन्डों को केयर रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा केयर एए स्टेबल और इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आईएनडी एए+ /स्टेबल' के रूप में मूल्यांकित किया गया है।
सोलर प्लांट के लिए होगा उपयोग
इन ग्रीन बॉन्डों की अवधि 3 वर्ष (एसटीआरपीपी ए) 5 वर्ष (एसटीआरपीपी बी), 7 वर्ष (एसटीआरपीपीसी) और 9 वर्ष (एसटीआरपीपी डी) है। श्रेणी I(क्यूआईबी) श्रेणी I। (कॉर्पोरेट), श्रेणी III(एचएनआई) और श्रेणी IV (रिटेल इंडिविजुअल) के एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी उपज (प्रति वर्ष 8.41प्रतिशत 3 वर्ष, 5 वर्ष और 7 वर्ष की अवधि के लिए है और यह एसटीआरपीपी डी के 9 वर्ष की अवधि के लिए 8.42 प्रतिशत है। ब्याज भुगतान विभिन्न माध्यमों से होता है, जैसे डायरेक्ट क्रेडिट, एनएसीएच, आरटीजीएस, एनईएफटी और रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट | निर्गम में प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग मध्यप्रदेश के जिल खरगोन के गाँव सामराज और आशुखेड़ी में 60 मेगावाट ग्राउंड माउंटेड कैप्टिव सोलर पीवी पावर प्लांट (परियोजना) की स्थापना के लिए किया जाना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़े- Green bond जारी करने वाला पहला शहर बना Indore, हासिल की खास उपलब्धि












Click it and Unblock the Notifications