Indore News: नगर निगम में घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने पकड़ा मैदान, हस्ताक्षर अभियान चलाया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की बदहाली को लेकर कांग्रेस की ओर से राजवाड़ा पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जहां इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने लाचार महापौर और लापरवाह नगर निगम को लेकर जनता के आक्रोश व्यक्त करने की बात कही है।
राजवाड़ा पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रभारी रवि जोशी, कांग्रेस नेता पिंटू जोशी, रीना बौरासी सेतिया, अर्चना जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने निगम सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। वर्मा ने कहा कि, वर्षों से भाजपा के नेता महापौर के पद पर काबिज हैं, जहां अब घोटाले के मामले सामने आने लगे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने पहुंचे थे।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि, इंदौर नगर में चारों तरफ नगर निगम की लापरवाही से बदहाली की स्थिति बनी हुई है। मानसून का आगमन हो गया है, लेकिन शहर के मध्य क्षेत्र में ड्रेनेज के लिए जगह-जगह सड़क को खोद दिया गया है। शहर की सड़कों के गड्ढे भरने का काम करने में नगर निगम पूरी तरह से नाकाम रहा है। यह गड्ढे बारिश के दिनों में दुर्घटना का कारण बनेंगे। गड्ढे में भरा हुआ पानी वाहन चालक के वाहन का संतुलन बिगाड़ देगा। नगर निगम में फर्जी फाइल के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के दोषियों को बचाने का खेल खेला गया है। राज्य सरकार के द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई है।
ये भी पढ़े- कौन है दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन?, उमा भारती ने बताई राज की बात












Click it and Unblock the Notifications