कौन है दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन?, उमा भारती ने बताई राज की बात

मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में भगवान राम और भगवान कृष्ण को शामिल करने पर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां दिग्विजय सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी राय रखी है।

ग्वालियर दौरे पर आई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की है, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में भगवान राम और भगवान कृष्ण को शामिल करने को लेकर दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर अपनी बात रखी है। इसी के साथ उमा भारती ने अलग-अलग मुद्दों पर भी अपनी बात रखी है।

Gwalior

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि, भगवान राम सभी धर्म के महापुरुष हैं, क्योंकि राम राष्ट्र के पूर्वज हैं। मुस्लिम धर्म का जो इतिहास है, वह और ईसाई धर्म का जो इतिहास है वह, यह सब 2000 साल के अंदर का है, लेकिन भगवान राम जो है, वह राष्ट्र के पूर्वज हैं। इसलिए वह राष्ट्र के पूर्वज के नाते, यहां के मुसलमान के भी पूर्वज हैं। इस देश के न सिर्फ मध्य प्रदेश के, और ईसाइयों के भी पूर्वज हैं।

इसके साथ ही उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि, वह इसी के लिए मशहूर हैं, मैंने उनके बारे में कहा था, उनका सबसे बड़ा शत्रु उनका खुद का मुंह है, उनकी जो जुबान है वह उनकी शत्रु है, और इसलिए वह भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर से हारे, और राजगढ़ में रोडमल नगर से हारे, उनका मुंह और उनकी जुबान उनका बहुत बड़ा शत्रु है, मैं उन्हें कहती हूं कि, दादा भाई आप संभाल के बोला करो, लेकिन वह नहीं बोल पाते, एक बार फिर उन्होंने गलती कर दी है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में भगवान राम और भगवान कृष्ण को शामिल करने पर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां दिग्विजय सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी राय रखी है।

ये भी पढ़े- Indore News: अघोरी बाबा को आया सपना, जेंडर चेंज कराया, बन गए 'अर्धनारीश्वर'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+