MP news: किसानों को परेशान देख MLA कुणाल चौधरी को आया गुस्सा, अधिकारीयों को लगाई फटकार
कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी ने सोसायटी पहुंचकर किसानों की समस्या जानी और अधिकारियों की क्लास लगाई, साथ ही उन्होंने तुरंत किसानों की समस्या दूर करने के दिशा-निर्देश दिए।

किसानों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए मैदान में नजर आने वाले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने एक बार फिर मैदान संभाल लिया है, जहां चौधरी ने सोसायटी पहुंचकर किसानों की समस्या जानी और अधिकारियों की क्लास लगाई, साथ ही उन्होंने तुरंत किसानों की समस्या दूर करने के दिशा-निर्देश दिए। इन दिनों प्रदेश भर में गेहूं खरीद का सिलसिला जारी है। इस बीच किसानों को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की समस्याएं कालापीपल विधानसभा के अलग-अलग हिस्सों से भी सामने आ रही थी, जिसके बाद विधायक कुणाल चौधरी ने मैदान संभालते हुए सोसाइटी पहुंचकर किसानों का हाल जाना। वहीं समस्या मिलने पर कुणाल चौधरी ने अधिकारियों को फटकार लगाई, और तुरंत समस्या दूर करने के दिशा-निर्देश दिए।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
कालापीपल विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी लगातार अपने क्षेत्र में जनता और किसानों के बीच पहुंचते हैं। ऐसे में वे सोसाइटी पहुंचे थे, जहां उन्हें किसानों ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई, और किसानों की समस्या दूर करने के दिशा-निर्देश दिए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने फोन पर आला अधिकारियों से बातचीत करते हुए तुरंत किसानों की समस्या सुलझाने की मांग की, इतना ही नहीं जब तक किसानों की समस्या नहीं सुलझी तब तक कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौके पर ही डटे रहे।
विधानसभा में एक्टिव रहते हैं कुणाल
कुणाल चौधरी जब से कालापीपल विधानसभा के विधायक बने हैं, तब से ही वह अपने विधानसभा में लगातार एक्टिव नजर आते हैं। कभी वे जनता के बीच पहुंचते हैं, तो कभी किसानों के सुख-दुख में खड़े नजर आते हैं। यही कारण है कि, कुणाल चौधरी के साथ जनता का अच्छा खासा तालमेल देखने मिलता है। वहीं हाल ही में कुणाल चौधरी का एक्टिव अंदाज एक बार फिर देखने मिला, जब वे किसानों के हक और अधिकार की आवाज उठाने सोसाइटी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्या दूर करने के दिशा निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स












Click it and Unblock the Notifications