MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स
उज्जैन आए दिग्विजय सिंह ने सभी तैयारियों का जायजा लिया, और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कई उपयोगी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Recommended Video

MP Assembly Election 2023 से पहले अब कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी है, जहां मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उज्जैन जिले की दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय के.जी.सी. होटल में ली। बैठक में मौजूद सभी पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अपनी तैयारियों की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी। दिग्विजय सिंह ने सभी तैयारियों का जायजा लिया और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कई उपयोगी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं के दिया खास संदेश
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हम एक बेहतरीन चुनाव अभियान चलाते हैं, लेकिन बूथों पर भी यदि हम वैसे ही व्यवस्थित तरीके से योजनापूर्वक, समयबद्ध होकर तैयारी कर लें तो कांग्रेस की विजय को कोई रोक नहीं सकता। सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सामंजस्य, समन्वय और संवाद के साथ संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला, ब्लॉक, मंडल और सेक्टर के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, चर्चा करें, संवाद करें तब जाकर संगठन चलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कांग्रेस कमजोर नहीं है, बल्कि केवल सामंजस्य, समन्वय और संवाद की कमी है। पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा टिकिट किसी को भी मिले एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस को जिताएं।
बैठकों में लिया हिस्सा
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उज्जैन दक्षिण के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्यों, सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, आई टी सेल सहित सभी प्रकोष्ठों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया। इस बैठक में दिग्विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों, सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिया। बैठक में दिग्विजय सिंह ने मंडल सेक्टर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने अपने बूथ जिताने का प्रयास करेंगे तो कांग्रेस का प्रत्याशी अपनी जीत आसानी से दर्ज कर सकेगा।
ये भी पढ़े- Indore और Ujjain में कांग्रेस को मजबूत करेंगे जयवर्धन सिंह, कमलनाथ से सौंपी बड़ी जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications