जानिए आखिर क्यों? इंदौर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने खुद को बताया दूल्हा!

इंदौर, 3 जून: नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ते हुए, महापौर प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मारी है, जहां कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए, संजय शुक्ला ने भी विधायक के बाद अब महापौर बनने की तैयारी शुरू कर दी है. जीत की तैयारी का शुभारंभ संजय शुक्ला ने वार्ड वार बैठकों से किया है, जहां संजय शुक्ला लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं. नगरीय निकाय चुनाव के सजे मंडप में खुद को दूल्हा बताने वाले संजय शुक्ला अपने साथ-साथ अपने परिवार यानी कांग्रेस पार्टी को भी मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वे चुनाव से पहले ही जीत की बारात निकालने का दावा भरते भी नजर आ रहे हैं. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की संजय शुक्ला का ये दावा कितना मजबूत साबित होता है.

indore

खुद को बताया दूल्हा, पार्टी को बताया परिवार

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि, मैं कांग्रेस परिवार की ओर से प्रत्याशी बना हूं, कहते हैं दूल्हा काम नहीं करता घूमता रहता है, बाकी तो मेरे परिवार के लोग जो मुखिया हैं, वो तय करेंगे की बारात कैसे निकालनी है, शादी कैसे करनी है, मंडप कैसे सजाना है, श्री गणेश कैसे करना है, यह मेरे परिवार के लोग हैं, यह तय करेंगे, मैं दूल्हा हूं, जनता के साथ जाऊंगा, और चुनाव जीतने के बाद बारात कैसे अच्छी निकालनी है, यह हम तय कर रहे हैं.

कांग्रेस कार्यालय पर बैठकों का दौर जारी

निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक आते ही अब कांग्रेस कार्यालय पर बैठकों का दौर तेज हो चला है, जहां लगातार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है. इस बीच तमाम दिग्गज नेता भी पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं, और बैठकों का हिस्सा बन रहे हैं. साथ ही निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी जीत कैसे हासिल करें, इसे लेकर भी मंथन किया जा रहा है.

ये भी पढ़े- निकाय-पंचायत चुनाव में BJP और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी AAP, 3C फॉर्मूले से होगा प्रत्याशी चयन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+