Indore News: परिवार को बंधक बनाकर घर में डाला डाका, CCTV में कैद वारदात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से डकैती का हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर की एक पॉश कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद बदमाश घर से सोना-चांदी के जेवर समेत कार लूटकर फरार हो गए है। वहीं इस घटनाक्रम का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा घटनाक्रम शहर की पॉश कॉलोनी में हुआ है, जहां आयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर और उनके परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने सोना-चांदी के जेवर और कार लूट लिए हैं। इस घटनाक्रम के दौरान बदमाशों ने परिवारजनों को बंधक बनाया, और फिर वारदात को अंजाम दिया।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ बदमाश हथियार लेकर घर में घुसे और फिर घर में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। लोगों को बंधक बनाने के बाद हथियारबंद बदमाश घर से सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गई, जहां अब यह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंदौर में डकैती का CCTV फुटेज pic.twitter.com/gg9ixVCcRW
— Naman Matke (@Naman_matke) February 23, 2024
घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, वहीं जब कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो वारदात देख हर कोई दंग रह गया है. इधर, इस वारदात के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई. वहीं अब पीड़ित परिवार के लोग भी डरे सहमे नजर आ रहे हैं. इधर, लोगों ने कॉलोनी में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात भी कही है.
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी देगी बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता, कोर्ट ने सुनाया फैसला












Click it and Unblock the Notifications