Indore News: पत्नी देगी बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता, कोर्ट ने सुनाया फैसला
आमतौर पर आपने सुना होगा, पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद अक्सर कोर्ट पति को गुजारा भत्ता देने का आदेश देती है, लेकिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अबकी बार कुछ अलग मामला सामने आया है, जहां फैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। संभवत: मध्य प्रदेश में पहला ऐसा मामला है जब कोई पत्नी अपने पति को गुजारा भत्ता देगी।
जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में पहुंचा था, जहां पति ने दलील देते हुए बताया था की, पत्नी की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई, और वह बेरोजगार रह गया। जिसके बाद कोर्ट ने ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली पत्नी को आदेश देते हुए बेरोजगार पति को 5 हजार रुपए प्रति माह देने का फैसला सुनाया है।

कुछ ऐसा है मामला
पीड़ित पति के वकील ने बताया कि, पत्नी की वजह से पीड़ित पति की पढ़ाई छूट गई, और वह बेरोजगार हो गया। वहीं इसके बाद पीड़ित पति ने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद दोनों ही पक्षों के बयान लिए गए, फैमिली कोर्ट ने दोनों ही पक्षों के बयान लेने के बाद फैसला सुनाते हुए पेशे से ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली पत्नी को 5 हजार रुपए प्रति माह अपने पति को देने का आदेश सुनाया। अधिवक्ता ने बताया की, पत्नी को पति को भरण पोषण भत्ता देने का संभवत: मध्य प्रदेश का यह पहला मामला हो सकता है। इसके पहले अन्य शारीरिक मानसिक मामलों में जरूर पत्नी को पति को भरण पोषण दिया होगा।
सामान्य तौर पर देखने मिलता है कि, पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला जब कोर्ट पहुंचता है तो अक्सर पति को पत्नी को गुजारा भत्ता देना होता है, लेकिन पहली बार ऐसा देखने मिल रहा है, जब कोर्ट ने पत्नी को पति को गुजारा बता देने का आदेश सुनाया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी जब कोर्ट में अपने बेरोजगार होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाई तो ब्यूटी पार्लर संचालिका पत्नी को कुटुंब न्यायालय ने 5 हजार रुपए बेरोजगार पति को हर माह देने का फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बॉयफ्रेंड बना चोर, चुटकियों में चुराता था बाइक












Click it and Unblock the Notifications