Indore News: गेहूं बेचने वाले किसानों को कब होगा भुगतान, कमिश्नर ने दिए निर्देश
मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में गेहूं उपार्जन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त् आयुक्त डी.एस. रणदा, जिला खाद्य नियंत्रक एम.एल. मारू, मण्डी बोर्ड की संयुक्त संचालक प्रवीण चौधरी, कृषि विभाग से नम्रता गुरनानी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में संभागायुक्त सिंह ने इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, भण्डारण, परिवहन आदि की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीदी केन्द्र पर सभी आवश्यक इंतजाम रखें। सभी किसान 9 अप्रैल तक अपना पंजीयन करा लें, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में सिंह कहा कि, किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गये गेहूं का भुगतान समय पर किया जाना भी सुनिश्चित किया जाये। खरीदे गये गेहूं का तत्काल परिवहन करते हुए सुरक्षित भण्डारण किया जाये। परिवहन व्यवस्था की रोजाना मॉनीटरिंग करें। गेहूं खरीदी केन्द्रों पर आने वाले सभी किसानों के लिये पेयजल, शौचालय, छाया आदि आवश्यक एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायें।
दल ने लिया हालातों का जायजा
मध्यप्रदेश में उपभोक्ता मामले और पीडीएस विभाग दिल्ली के संचालक गोकुल नागर कोटी एवं सहायक सेक्शन अधिकारी नीरजकांत सिंह के दो सदस्यीय दल द्वारा जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में गेहूं उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा संस्था स्थान बानी वेयर हाउस कटकूट फाटा, सरकारी वेयर हाउस बड़वाह और सनावद में स्थापित दी कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी सनावद के केंद्रों पर भ्रमण कर उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
इस दौरान दल ने केंद्र पर किसानों की आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे पानी, बैठने की व्यवस्था, शौचालय आदि देखी। इसके साथ ही किसानों को विक्रय के बाद भुगतान की समीक्षा की गईं।
जिले में अब तक कुल 5544 किसानों द्वारा गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया गया है, जिसमें से कुल 233 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराया गया है तथा 126 किसानों से कुल 7143 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है।
केंद्रीय दल के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएससीएससी रिंकेश कुमार वैश्य, क्षेत्रीय प्रबंधक वेयर हाउस बी एल चौहान, एफसीआई के प्रबंधक कबीर,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण दर्रो, जिला आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे, मधुर खुर्द जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, दिनेश ओसारी जिला प्रबंधक वेयर हाउस जिला खरगोन आदि उपस्थित रहे।
समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए अभी तक 35 हजार से किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में पंजीयन से शेष रहे किसानों के लिए एक और अवसर राज्य शासन द्वारा दिया गया है। ऐसे किसान जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे 9 अप्रैल तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले की सभी समितियों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पंजीयन तिथि वृद्धि की सूचना सभी किसानों तक पहुँचायें।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि, पंजीयन केंद्र के समिति प्रबंधक, ऑपरेटर तथा उपार्जन से संबंधित अमले को पाबंद करें कि कोई भी इच्छुक किसान पंजीयन से शेष न रहे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर किया जाये। पंजीयन से शेष रहे किसानों को फोन करके सूचित कर पंजीयन की तिथि 9 अप्रैल तक बढ़ाई गई है कि सूचना देकर पंजीयन करना सुनिश्चित करें। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीयन होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़े- Indore News: 15 साल पुराने इन नंबर्स के वाहनों पर होगा एक्शन, लिस्ट तैयार












Click it and Unblock the Notifications