Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: 15 साल पुराने इन नंबर्स के वाहनों पर होगा एक्शन, लिस्ट तैयार

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग जिले में 15 वर्ष पुराने ऑटो रिक्शा सवारी वाहनों के संचालन पर कड़ी कार्यवाही करेगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऐसे ऑटो रिक्शा सवारी जो कि, 15 वर्ष पुराने हो गये है व शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने हेतु इन पुराने ऑटो रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध का निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है।

इसी संदर्भ परिवहन विभाग द्वारा ऐसे ऑटो रिक्शा संचालन होने पर तत्काल वाहन जप्ती की कार्यवाही की जायेगी। वहीं 15 वर्ष से कम आयु के ऑटो रिक्शा जिनके आवश्यक दस्तावेज जैसे-बीमा, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्रायविंग लायसेंस समाप्त हो चुके है। इसके बावजूद भी वाहनों का संचालन किया जा रहा है, उनके खिलाफ पुलिस विभाग के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की जायेगी।

Indore

अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करें

खनिज विभाग के अधिकारी और तहसीलदार संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण करें और अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाही करें। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी राजस्व अधिकारी के साथ स्कूल बसों, वाहनों की भी जांच करें। यह बात कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि, जांच करते हुए नियमित रूप से आवश्यक कार्यवाही भी की जाये।

आपदा प्रबंधन संबंधी निर्देश

कलेक्टर सिंह ने ग्रीष्मकाल के दौरान लू से बचाव एवं आगजनी घटनाओं पर नियंत्रण हेतु आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारी के निर्देश निकाय व संबंधित विभागों को दिये। उन्होंने कहा कि सभी अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें एवं सक्रिय रहे। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों से पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने की बात कही। हाट-बाजारों के लिए व्यवस्थित स्थान एवं व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये गये। कलेक्टर सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाले सभी त्यौहारों के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए निगरानी रखें।

योजनाओं की समीक्षा

आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा समग्र ई-केवायसी, आधार पंजीयन, खाद्यान्न वितरण, आवास योजना, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में समय-सीमा पत्रकों को निर्धारित समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- Indore News: इन चौराहों पर बनेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास, सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+