Indore News: कॉलेजों के प्राचार्य और प्रोफेसरों दें ध्यान, इस तरह करें काम, वरना होगा एक्शन

मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में इंदौर संभाग के सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शैक्षणिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त डी.एस. रणदा, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. आर.सी. दीक्षित, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री अजय वर्मा सहित संभाग के विभिन्न शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह ने संभाग के सभी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रोफेसर को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी उपस्थिति सार्थक ऐप में अवश्य अंकित करायें। साथ ही वे संस्थान में रोजाना कितने घंटे कार्य कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी सार्थक ऐप में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जो प्राचार्य, प्रोफेसर एवं कर्मचारी अध्यापन एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतेंगे या शासकीय नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Indore

संभागायुक्त सिंह ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय वर्मा को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि, बैठक में जिन अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित नहीं हुए, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाये। संभागायुक्त सिंह ने अतिरिक्त संचालक डॉ. आर.सी. दीक्षित को कहा कि, संभाग के सभी शासकीय कॉलेजों के ऐसे प्रोफेसरों की सूची बनायी जाये, जिनके मार्गदर्शन में शोधार्थी छात्र पीएचडी कर सकते हैं। जिन महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम नहीं है, वहाँ रिसर्च सेंटर बनाये जाये ताकि पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।

ITI कॉलेज में एडमिशन

मध्यप्रदेश के रतलाम में शासकीय आईटीआई में प्रायवेट कैंडिडेट हेतु प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है तथा एक वर्ष तक किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हैं तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हों वे उस कोर्स से संबंधित एलीड ट्रेड्स में प्रवेश ले सकते हैं।

देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर हो, इसके लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है।

प्राचार्य आईटीआई यू.पी. अहिरवार ने बताया कि, ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में सीओई योजनान्तर्गत प्रशिक्षण लिया है एवं प्रशिक्षण उपरांत एक वर्ष का किसी भी प्रतिष्ठान में कार्य करने का अनुभव रखते हों, वे संबंधित ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे आवेदक जो एससीवीटी कोर्स उत्तीर्ण हों तथा सत्र अगस्त 2018 तक प्रवेश लिया हो। आवेदक जो किसी प्रतिष्ठान में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखते हों एवं आईटीआई कोर्स हेतु आवश्यक योग्यता रखते हों, वे सभी प्रायवेट कैंडिडेट के रुप में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश लेने के उपरांत उन्हें प्रतिदिन आईटीआई में उपस्थि नहीं होना, केवल परीक्षा में उपस्थित होना है। ऐसे इच्छुक युवक-युवतियों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 है। आवेदक के पास ऐसे प्रतिश्ठानों में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है, जिन प्रतिष्ठान में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना लागू हो, प्रशिक्षुता पोर्टल पर पंजीकृत हो या एसएसएमई अन्तर्गत पंजीकृत हो या किसी भी सरकारी, स्थानीय प्राधिकरण, कारखाना अधिनियम 1948 एवं संबंधित राज्य के लिए लागू दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।

ये भी पढ़े- Indore News: 15 साल पुराने इन नंबर्स के वाहनों पर होगा एक्शन, लिस्ट तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+