मैं कलेक्टर इंदौर बोल रहा हूं...आवेदकों को फोन कर कलेक्टर ने जाना शिकायतों का स्टेटस

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

indore

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में समय-सीमा के पत्रों (टीएल) के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए। बैठक में उन्होंने जिले की सभी शासकीय अस्पतालों में डॉक्टर्स की उपस्थिति निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिये।

व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनाया जाये

बैठक में उन्होंने कहा कि, शासकीय अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनाया जाये। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। मरीजों तथा उनके परिजनों के लिये स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की सभी अस्पतालों में रखी जाये। उन्होंने विगत दिवस जिला चिकित्सालय के भ्रमण का उल्लेख करते हुए बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे डॉक्टरों की उपस्थिति निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाये। साथ ही यह तय किया जाये कि उपस्थिति पत्रक और कार्य उपयोगिता के आधार पर ही चिकित्सकों का वेतन आहरित हो। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को अथवा अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों को चिकित्सकीय कार्य के अलावा अन्य और कोई भी कार्य नहीं सौंपा जाये। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिये। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले, इस दिशा में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

मैं कलेक्टर इंदौर बोल रहा हूं

बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग संबंधी एक शिकायत के निराकरण के संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वयं आवेदक जसवंत से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने फोन करके कहा कि मैं कलेक्टर इंदौर बोल रहा हूं। उन्होंने आवेदक से स्कूल में शिक्षक के अभाव में पढ़ाई नहीं होने के संबंध में दर्ज शिकायत के संबंध में पूछा। कलेक्टर ने पूरी समस्या तस्दीक की और पूरी जानकारी हितग्राही से प्राप्त की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले के महू विकासखण्ड के ग्राम सिलो‍टिया के उक्त स्कूल में अतिथि शिक्षक लगाकर पढ़ाई की समस्या को अतिशीघ्र दूर किया जाये।

शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि, शिकायतकर्ता जसवंत की शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर दिया गया है। स्कूल में अध्यापन कार्य व्यवस्थित करने के लिये अतिथि शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है, जो गणित विषय पढ़ा रहे हैं। बताया गया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिलोटिया में कक्षा 1 से 8 तक में कुल 87 बच्चे दर्ज हैं। इसमें कक्षा 1 से 5 तक 48 तथा कक्षा 6 से 8 में 39 बच्चे दर्ज हैं। स्कूल में कुल 4 शिक्षक हैं। एक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था भी की गई है। निर्धारित मापदण्ड के अनुसार पर्याप्त संख्या में शिक्षक हैं।

ये भी पढ़े- MP में होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारी, इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होंगे आयोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+