MP में होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारी, इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होंगे आयोजन

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की है।

indore

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि, इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के पहले पूर्ण की जाए। इंदौर के एनआईसी कक्ष से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

आयोजन को लेकर तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिलना अत्यंत गौरव का विषय है। देश को यह पहली बार अवसर मिला है। मध्यप्रदेश में भी जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रम इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में प्रस्तावित है। बताया गया कि इंदौर में फरवरी माह में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हमारी परंपरा, जीवन मूल्य व स्वच्छता की जानकारी इन देशों के अतिथियों तक पहुंचे, इसके सभी प्रबंध किए जाएं। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश की विशेषताओं के बारे में भी बताया जाए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान स्थापित करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां हो

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रदेश की आर्थिक तथा औद्योगिक उन्नति के बारे में भी उन्हें जानकारी देने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के लिए गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां हो। तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए। स्थानीय नागरिकों, विशेषकर युवाओं की रचनात्मक भूमिका भी कार्यक्रम में निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।

इंदौर पर टिकी है सभी की नजर

इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।

ये भी पढ़े- MP में Police का Action, अधिकारियों ने दल बल के साथ शुरू किया चेकिंग अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+