Indore news: 'अहिल्या उत्सव' में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ, देवी अहिल्या के पुण्य कामों को किया याद

लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर की 228 वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया।

रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा किए गए पुण्य कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Indore

समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

Recommended Video

      Indore news: 'अहिल्या उत्सव' में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ,देवी अहिल्या के पुण्य कामों को किया याद

      धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर की पहचान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के पुण्य कामों से होती है। यही कारण है कि, प्रतिवर्ष देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि समारोह को इंदौर वासी उत्साह के साथ आयोजित करते हैं। अबकी बार शहर के रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित हुए देवी अहिल्याबाई होलकर पुण्य स्मरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, बीजेपी नेता सुधीर देडगे, जवाहर मंगवानी, सामाजिक कार्यकर्ता माला सिंह ठाकुर, समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अहिल्या उत्सव समिति से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

      देवी अहिल्या के पुण्य कामों को किया याद

      लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवी अहिल्याबाई होलकर के पुण्य कामों को याद किया। देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ का पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भी देवी अहिल्याबाई होलकर के पुण्य कार्यों पर प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहिल्या उत्सव के साथ ही और भी अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां योगी आदित्यनाथ ने शिवाजी वाटिका स्थित शिवाजी प्रतिमा का अनावरण भी किया है.

      ये भी पढ़े- Ujjain news: CM योगी आदित्यनाथ ने किए महाकाल दर्शन, भृतहरि गुफा पहुंचकर संतों से की भेंट

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+