MP News: CM तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत इंदौर से काशी जाएंगे सैंकड़ों बुजुर्ग, तैयारी पूरी
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत इंदौर जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के 300 वरिष्ठ नागरिकों को काशी (वाराणासी) की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करायी जाएगी। तीर्थ यात्रियों का जत्था 10 अगस्त को ट्रेन से प्रस्थान करेगा।
तीर्थ यात्रा की वापसी 13 अगस्त को होगी। यात्रा में जाने के इच्छुक इंदौर जिले के वरिष्ठ नागरिक 30 जुलाई 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन नगर निगम के झोनल कार्यालय, नगरीय निकाय एवं इंदौर, सांवेर, महू और देपालपुर जनपद कार्यालयों से नि:शुल्क प्राप्त कर आवश्यक जानकारी सहित आवेदन की पूर्ति कर निर्धारित तिथि तक इन्हीं कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं।

यात्रा पर जाएंगे ये तीर्थयात्री
ट्रेन इंदौर से रवाना होकर उज्जैन-विदिशा होते हुए काशी (वाराणासी) पहुंचेगी। तीर्थयात्रियों के साथ डॉक्टर्स, सुरक्षाकर्मी और अन्य अनुरक्षक भी जाएंगे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि, तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वह मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। 60 वर्ष से अधिक आयु का हो। आयकरदाता नहीं हो। इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में कोई भी यात्रा न की हो। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित न हो।
कुछ ऐसी है तीर्थ दर्शन योजना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से एक या दो युग्म स्थानों की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गयी है। मध्यप्रदेश शासन ने जून 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है.
ये भी पढ़े- Neemuch से khargone पहुंचेगी सामाजिक समरसता यात्रा, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications