CM Shivraj से मिले मंत्री तुलसी सिलावट, बताई 2 साल की विभागीय उपलब्धियां

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निवास कार्यालय पर भेंट की है। मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने विभाग की उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की है।

मध्य प्रदेश सरकार लगातार जन हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के कार्य में जुटी हुई है। साथ ही सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में अलग-अलग योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निवास कार्यालय पर भेंट की है। मंत्री तुलसी सिलावट ने जल संसाधन तथा मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की गत दो वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तक भेंट की है।

indore

कुछ ऐसा है विभागीय लेखा-जोखा

मंत्री तुलसी सिलावट ने अवगत कराया कि, विगत दो वर्षों में प्रदेश में 3 लाख 48 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। साथ ही 126 नवीन परियोजनाएँ आरंभ की गई। विभाग ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में 840 करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व वसूली की है। वर्ष 2020-21 में 148 करोड़ और 2022-23 में अब तक 186 करोड़ स्टैण्डर्ड फ्राई मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया। मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग ने वर्ष 2020-21 से 2022-23 की अवधि में अब तक 59 हजार 630 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए। मत्स्य उत्पादन में भी प्रदेश में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित की गई है।

सांवेर को मिलेगी बड़ी सौगात

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालय सांवेर के लिये स्वीकृत एक करोड़ 58 लाख रूपये की लागत से दो मंजिला नवीन कम्प्यूटर लेब का निर्माण, बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण एवं पुराने भवन का रिनोवेशन कार्य किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री सिलावट 2 दिसम्बर 2022 को शासकीय महाविद्यालय सांवेर में प्रात: 11 बजे उक्त विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मंत्री श्री सिलावट के प्रयासों से 3 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं हेतु 06 अतिरिक्त कक्षों के नवीन भवन की स्वीकृति शासन मिली है, जिसका भूमिपूजन भी मंत्रीद्वय द्वारा किया जायेगा।

ये भी पढ़े- टंट्या मामा बलिदान दिवस पर Indore आएंगे CM Shivraj, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+