Indore news: CM Shivraj ने संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात, अर्चना कार्यालय पर चला बैठकों का दौर

मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है. इस बीच प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक इंदौर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्रांजिट विजिट पर इंदौर आए थे. वहीं इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिसके बाद वे रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

रामबाग स्थित संघ के अर्चना कार्यालय पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संघ कार्यालय में पदाधिकारियों से लगभग 40 मिनट तक वार्तालाप की है, जहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सभी के हाल-चाल भी जाने हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान संघ कार्यालय पर संघ पदाधिकारी भैया जी जोशी से मिलने पहुंचे थे।

Indore

कुछ ऐसा रहा इंदौर दौरा

जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को आगर मालवा में विकास कार्यों का भूमि पूजन करने के बाद लगभग 4 बजे मंदसौर में रोड शो के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम अनुसार मंदसौर के बाद इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन अचानक ही उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ, जिसके बाद वे इंदौर स्थित संघ कार्यालय पहुंच गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में इंदौर दौरा शामिल नहीं था, वे इंदौर आकर भोपाल रवाना होने वाले थे, लेकिन अचानक वे संघ कार्यालय पहुंच गए।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

प्रदेश के मुख्य सीएम शिवराज सिंह चौहान के अचानक इंदौर स्थित संघ के अर्चना कार्यालय पहुंचने पर हलचल तेज हो गई, जहां सीएम शिवराज के अर्चना कार्यालय पहुंचते ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी अर्चना कार्यालय पहुंच गए थे, जहां अर्चना कार्यालय से बाहर निकलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी गाड़ी में बैठे और मीडिया से सिर्फ इतना कहते हुए रवाना हो गए की, इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है, फिर मिलते हैं।

ये भी पढ़े- Mandsaur news: किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, लाड़ली बहना को दी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+