Mandsaur news: किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, लाड़ली बहना को दी सौगात

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीपलियामंडी जिला मंदसौर में किसान सम्मेलन में शामिल हुए। किसान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ प्रारंभ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने 126 गावों से सभा में ले गए 126 कलश की पूजा की है।

किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहनों को पैसा नहीं दे रहा हूं। बल्कि बहनों को मान और सम्मान दे रहा हूं। शिवराज की गारंटी है यह केवल 1 हजार तक नहीं रुकेंगे। बल्कि आगे बढ़ा कर उसको 1250 फिर 1500 फिर 1750 फिर 2000 फिर 2250 फिर 2500 फिर 2750 एवं फिर 3000 तक बढ़ाया जाएगा।

Ujjain

ये सभी मौजूद रहे

अभी पूरे प्रदेश में बहनों पर 15 हजार करोड़ हर महीने खर्च किए जा रहे हैं। अब इसमें 21 से 23 वर्ष की बहनों एवं ट्रैक्टर रखने वाले बहनों को भी शामिल कर लिया गया है। आगामी 10 अगस्त के दिन फिर से सभी बहनों के खाते में 1 हजार की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में लाडली बहना, आमजन पत्रकार मौजूद थे।

Recommended Video

    Mandsaur news: किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, लाड़ली बहना को दी सौगात

    किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर दी जाएगी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक किसानों को 4 हजार की राशि प्रदान की जा रही थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 हजार कर दिया जाएगा। गलत काम करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उनके घर पर बुलडोजर चलेगा। इसके साथ ही जिसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। ऐसे हर व्यक्ति को पट्टा प्रदान किया जाएगा । कोई भी व्यक्ति बिना पटा के नहीं रहेगा। अब तीर्थ यात्रा भी हवाई माध्यम से करवाई जा रही हैं। 12वीं में टॉप में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं स्कूटी प्रदान की जाएगी। गरीब भाइयों और बहनों की फीस मामा भरेगा। मेडिकल कॉलेज की फीस मामा के द्वारा भरी जाएगी।

    पुलिस भर्ती में 30% महिलाओं की भर्ती होगी

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पुलिस भर्ती में 30% महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। वहीं शिक्षक भर्ती में 50% भर्तियां महिलाओं की होगी। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव में 50% सीटों पर बहनों को स्थान दिया जा रहा है। अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी है। रजिस्ट्री में अगर महिलाओं के नाम से कोई रजिस्ट्री कराता है तो उस पर भी शुल्क 1% लगेगा।

    ये भी पढ़े- MP news: थाईलैंड की मांगूर एक्जोटिक मछली पर प्रतिबंध, क्या है इसकी खासियत, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+