Indore प्रशासन की तैयारी से खुश हुए CM Shivraj, तारीफ में कही ये बात
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए लाड़ली बहना महा सम्मेलन आयोजन की सराहना की। इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले कई दिनों से इस महा सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही थी।
बारिश की चुनौतियों को देखते हुए वॉटर प्रूफ विशाल डोम तैयार किया गया था। महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिये वाहनों की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थी। इस आयोजन के लिये कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में प्रशासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने दायित्वों का बखुबी निर्वहन किया।

इंदौर में आयोजित हुआ सम्मेलन
इंदौर से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में योजना की दूसरी किस्त डाली है, जहां इसे लेकर अब बड़ा कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो आयोजित कर सभी बहनों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहने कार्यक्रम, और रोड शो में सम्मिलित हुई। शहर के गांधी नगर चौराहा स्थित सभा स्थल पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर भर से लाड़ली बहना सम्मिलित हुई थी। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरी बहनों, आपने अपने भाई पर जो स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की वर्षा की है, उसके लिए मैं शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों, 10 तारीख का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में अमर हो गया है। 10 तारीख यानी बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन का दिन। आज इंदौर में आपने अपने भाई पर स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की जो वर्षा की है, मैं दोनों हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों मेरा यही संकल्प है कि जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, तब तक आपकी सेवा करता रहूंगा।
ये भी पढ़े- Indore news: नेत्रहीन दंपत्ति का सपना हुआ साकार, CM Shivraj ने सौंपी घर की चाबी












Click it and Unblock the Notifications