Indore news: नेत्रहीन दंपत्ति का सपना हुआ साकार, CM Shivraj ने सौंपी घर की चाबी
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दृष्टिहीन दंपत्ति निर्मला सेन पति रमेश सेन को प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित सतपुडा परिसर में आवासीय इकाई क्रमांक ए 07/104 की चाबी देकर नेत्रहीन दंपत्ति के घर का सपना पूरा किया।
इस संबंध में नेत्रहीन दंपत्ति निर्मला ने बताया की, हम पिछली जन सुनवाई में कलेक्टर से विनती की जिसमें कलेक्टर द्वारा रेडक्रास सोसायटी द्वारा 2 लाख रुपए की सहायता राशी दी गई, 80 हजार रुपए मेरे द्वारा जमा कराए गए और शेष राशि के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा बैंक से आसान किस्त में मेरा घर का सपना पूरा हुआ और मुझे लाडली बहना की किस्त भी मिलने लगी जिससे मुझे किस्त में कुछ सहायता हो जाति है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं।

इंदौर में हुआ रोड शो
इंदौर से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में योजना की दूसरी किस्त डाली है, जहां इसे लेकर अब बड़ा कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो आयोजित कर सभी बहनों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहने कार्यक्रम, और रोड शो में सम्मिलित हुई। गांधी नगर चौराहा स्थित सभा स्थल पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर भर से लाड़ली बहना सम्मिलित हुई थी। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरी बहनों, आपने अपने भाई पर जो स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की वर्षा की है, उसके लिए मैं शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों, 10 तारीख का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में अमर हो गया है। 10 तारीख यानी बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन का दिन। आज इंदौर में आपने अपने भाई पर स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की जो वर्षा की है, मैं दोनों हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों मेरा यही संकल्प है कि जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, तब तक आपकी सेवा करता रहूंगा।
ये भी पढ़े- Indore से CM Shivraj ने लाड़ली बहना के खाते में डाली योजना की दूसरी किश्त, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications