CM Shivraj ने अधिकारियों से जाना इंदौर की कानून व्यवस्था का हाल, दिए ये दिशा-निर्देश
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार, ओ एस डी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा की, गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। इसी के साथ सीएम शिवराज ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर की कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट नजर आ रहे हैं जहां वे लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
इंदौर की कानून व्यवस्था पर फोकस
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं, जहां इंदौर पुलिस अलग-अलग नवाचारों के जरिए जनता तक पहुंचने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम कर रही है। इसी के अंतर्गत सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार शहर की कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा करते हैं, जहां उन्होंने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगामी समय में किस तरह से जनता की सुरक्षा के लिए खास प्लान तैयार किया जा सकता है, इसके भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications