Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 30 जून को खरगोन में महिला सम्मेलन, राज्य स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन एवं आवासीय भू-अधिकार पत्र के वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हर बार की तरह ही वे इस बार भी करोड़ो रूपये की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे, और करोड़ो रुपये के शिलान्यास भी करेंगे।
लोकार्पण होने वाले कार्यों में कई अतिमहत्वपूर्ण कार्य है, जो जिलेवासियों के लिए सुविधाजनक भी होंगे। 30 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से वे 104.01 करोड़ रुपये के लोकार्पण और 572.96 करोड़ रुपये के विकास कार्याे का शिलान्यास भी करेंगे।

4 जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वरोजगार सम्मेलन के माध्यम से 4 जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़कर संवाद करेंगे। इसके अलावा जिले के पट्टा धृत्ति, धारणाधिकार, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार और स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
दो राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाली सड़कों का लोकार्पण
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिन दो सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। वे जिले की अतिमहत्वपूर्ण सड़कें है जो करीब 50 हजार से अधिक आम नागरिकों की रोजमर्रा में सुविधाजनक साबित हो रही है। ये दो सड़के करीब 30 गांवों के नागरिकों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ेगी। इनमें एक 13.76 करोड़ की लागत से बनी है, जो चिरागपुरा-सिराली-कालधा-बोरगांव से इंदौर-इच्छापुर को और दूसरी बमनाला-सेल्दा से सतवाड़ा को खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग से जोड़ती है। यह सड़क 5.11 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।
कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा मंगलवार देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियों का मुआयना करने मेला मैदान पहुंचे। 30 जून को मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होने वाले महिला महासम्मेलन और रोजगार दिवस के इस आयोजन को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियाँ कर रहा है। खासकर बारिश से बचते हुए किस तरह कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। जिससे आम नागरिकों को किसी तरह से समस्या न हो ऐसे प्रयास किये जा रहे है। कलेक्टर श्री वर्मा ने पूरे मेला मैदान का मुआयना करते हुए डॉम व पार्किंग की व्यवस्थाओं पर फोकस किया। इस दौरान एसडीएम ओएन सिंह, पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री चौहान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, पार्षद और सफाईकर्मियों को मिला सम्मान












Click it and Unblock the Notifications