Indore News: BJP नेताओं के विवाद में CM मोहन यादव की एंट्री, ट्वीट कर ये बात लिख दी

मध्यप्रदेश के इंदौर में BJP पार्षद कमलेश कालरा और MIC मेंबर जीतू यादव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां इस बीच अब पुलिस ने पार्षद के घर हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्विट कर पार्षद के घर हमला करने वाले आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही है।

Indore

BJP पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच हुआ विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां इस विवाद के बीच अब पुलिस ने पार्षद कालरा के घर हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्विट कर पार्षद के घर हमला करने वाले आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही है।

CM मोहन यादव की ओर से किए गए ट्विट में लिखा है कि, इंदौर में श्री कालरा जी के निवास में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य लोगों से पूछताछ करके 9 आरोपियों को चिन्हित किया है, जिसमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में नाबालिक से दुर्व्यवहार भी शामिल था जिस कारण POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई शामिल है। पुलिस को निर्देशित किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीजेपी पार्षद के घर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है, साथ ही उन्होंने निगमकर्मी के साथ अभद्रता मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई करने की बात कही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एमआईसी मेंबर जीतू यादव अजा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, और अपनी मांग रखते हुए निगमकर्मी के साथ हुई अभद्रता मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल, अब इस मामले पर आने वाले वक्त में पुलिस कितनी कठोर कार्रवाई आरोपियों पर करती है, ये देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें- Indore: पार्षद और MIC मेंबर के बीच विवाद में BJP संगठन की एंट्री, लिया सख्त एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+