Indore: पार्षद और MIC मेंबर के बीच विवाद में BJP संगठन की एंट्री, लिया सख्त एक्शन

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब BJP पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच विवाद गहरा गया था, जहां इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

वहीं अब दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाई है, जहां इसके बाद अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव से जब BJP पार्षद और एमआईसी मेंबर के बीच विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, यह विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है, किसकी गलती है, किसकी गलती नहीं है, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। जांच में सारी बातें सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा है, हम जांच करवा कर सही जो होगा, वह निर्णय लेकर कार्रवाई करेंगे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह नहीं होना चाहिए था। इधर, इस पूरे मामले पर एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने अपनी सफाई देते हुए, पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है।

CM से हुई मुलाकात

CM डॉ. मोहन यादव के स्वागत के दौरान उस वक्त बेहद खास तस्वीर देखने मिली, जब बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं ने CM डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत करने के लिए उनके काफिले को रुकवा लिया। इस बीच MIC मेंबर जीतू यादव ने CM डॉ. मोहन यादव को एक पत्र देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में CM डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत करने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रुकवा लिया, और CM मोहन यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब BJP पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच विवाद गहरा गया था, जहां इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़े- Indore: समर्थकों की भीड़ देख रुक गया काफिला, CM ने देखते ही दिया खास रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+