Indore news: CM मोहन यादव ने ली अधिकारियों की बैठक, दौरे को लेकर दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में इंदौर में आयोजित हुकुमचंद मिल के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। 25 दिसंबर को इंदौर के कनकेश्वरी धाम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर इंदौर में कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। मजदूरों को ही सीधे मिले राशि, यह सुनिश्चित करें। मजदूर संघों से बात करें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बैठक में अधिकारियों से प्रदेश की अन्य बंद मिलों और उनके मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी तलब की है। 4 हजार 800 श्रमिकों से जुड़े परिवारों के लगभग 25 हजार लोगों इसका लाभ मिलेगा।

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के अनेक कार्यक्रम 25 दिसम्बर को प्रस्तावित हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी.ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियाँ निर्धारित समय के पूर्व अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर गौरव बेनल,स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 25 दिसम्बर को इंदौर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे यहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव इंदौर के कन्केश्वरी धाम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 427 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। वे राज्य सरकार की पहल पर हुकमचंद मिल मजदूरों को मिली राहत के संबंध में मजदूरों से भेंट करेंगे तथा स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल रूप से शामिल होना भी प्रस्तावित है।
ये भी पढ़े- Indore news: CM बनने के बाद पहली बार इंदौर दौरे पर आएंगे डॉ. मोहन यादव, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications